गुमला : दूल्हे ने होनेवाली दुल्हन के प्रेमी का किया अपहरण

गुमला : दूल्हे ने अपनी होनेवाली दुल्हन के प्रेमी का अपहरण कर लिया है. यह शिकायत खुद दुल्हन ने गुमला थाना में आकर की है. उसके साथ अपहृत प्रेमी के माता-पिता भी थे. थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि युवक को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा. जानकारी के अनुसार, नेतरहाट […]

गुमला : दूल्हे ने अपनी होनेवाली दुल्हन के प्रेमी का अपहरण कर लिया है. यह शिकायत खुद दुल्हन ने गुमला थाना में आकर की है. उसके साथ अपहृत प्रेमी के माता-पिता भी थे. थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि युवक को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा.

जानकारी के अनुसार, नेतरहाट की एक युवती का विवाह सीआइएसएफ के जवान विश्वनाथ उरांव के साथ होना तय था. 13 मार्च को शादी थी. दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाता. उससे पहले 11 मार्च को लड़की अपने घर से भाग कर प्रेमी सुनील साहू से मिलने गुमला जा रही थी. इसी बीच उसके प्रेमी का अपहरण कर लिया गया.

युवती के अनुसार, उसके होनेवाले पति ने उसके प्रेमी सुनील साहू का रविवार सुबह नौ बजे केओ कॉलेज (गुमला)के समीप से अपहरण कर लिया. अपहृत के पिता पुरन साहू ने बताया कि उसके बेटे सुनील साहू का प्रेम प्रसंग नेतरहाट निवासी युवती से एक वर्ष से चल रहा था. युवती के परिजनों ने जबरन उसकी शादी सीआइएसएफ के जवान से तय कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >