लोस चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ छापामारी

डुमरी : लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीडीओ यूनिका शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए छापामारी अभियान चलाया. अभियान जैरागी व औराकुटलू गांव में चलाया गया, जहां दर्जनों घरों में अवैध शराब बनाने के लिए फुला कर रखा गया महुआ जावा व शराब को नष्ट कर दिया […]

डुमरी : लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीडीओ यूनिका शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए छापामारी अभियान चलाया.

अभियान जैरागी व औराकुटलू गांव में चलाया गया, जहां दर्जनों घरों में अवैध शराब बनाने के लिए फुला कर रखा गया महुआ जावा व शराब को नष्ट कर दिया गया. बीडीओ ने ग्रामीणों को शराब नहीं बनाने व नहीं बचने की चेतावनी दी. इसके बाद बीडीओ ने जैरागी, जुरमू के कलस्टर का भी भ्रमण किया. कलस्टर व बूथ में चुनाव पदाधिकारियों के लिए रहने, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की जानकारी ली. वहीं दीना, साखू गांव के बूथों का निरीक्षण किया गया. मौके पर एसआइ अमित कुमार व विकास शर्मा सहित पुलिस जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >