गुमला : घर से निकाल कर युवक की हत्या

गुमला : रायडीह थाना के खटखोर अंबाटोली महादेव नगर निवासी करलुस तिर्की के पुत्र राजेश तिर्की (35) की अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से पीटने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी. रायडीह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है. मृतक की पत्नी आशा तिर्की के अनुसार शुक्रवार की […]

गुमला : रायडीह थाना के खटखोर अंबाटोली महादेव नगर निवासी करलुस तिर्की के पुत्र राजेश तिर्की (35) की अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से पीटने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी. रायडीह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है. मृतक की पत्नी आशा तिर्की के अनुसार शुक्रवार की रात किसी ने दरवाजा खटखटाया.
इस पर राजेश ने दरवाजा खोला. दरवाजा खोलते ही कुछ लोगों ने राजेश पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया और धारदार हथियार से वार कर वे लोग भाग गये. आशा ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वह पति राजेश को अस्पताल नहीं ले जा सकी और रात में ही उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >