गुमला : ''प्रेमपुजारी'' बन शादीशुदा व्‍यक्ति ने युवती को फंसाया, विवाह के बाद कर दी हत्‍या

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के कोनकेल भंडारटोली से बुधवार को पुलिस ने 32 वर्षीय सुनीता लुगुन का शव बरामद किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि सुनीता के पति रमेश बिहारी (दिल्ली निवासी) ने […]

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के कोनकेल भंडारटोली से बुधवार को पुलिस ने 32 वर्षीय सुनीता लुगुन का शव बरामद किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
बताया जा रहा है कि सुनीता के पति रमेश बिहारी (दिल्ली निवासी) ने गला दबाकर उसकी हत्या की है. इसके बाद फरार हो गया. रमेश पहले से शादीशुदा था. उसने सुनीता को प्रेम जाल में फंसा कर शादी किया था. वह दूसरी पत्नी थी. सुनीता जब काम की तलाश में दिल्ली गयी थी, तभी रमेश उसे मिला था.

इधर, घटना के संबंध में मृतका सुनीता के पड़ोसी आशा ग्रेस डुंगडुंग ने बताया कि सुनीता के पति रमेश बिहारी दिल्ली का रहने वाला है. वह शव मिलने से पहले तक घर में था. बाद में वह फरार हो गया. उसके खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

आशा ने बताया कि सुनीता मूल रूप से ओड़िशा राज्य की रहने वाली है. लगभग 25 साल पहले वह अपनी मां के साथ यहां आयी थी और मेरे ही घर में किराया में रह रही थी. उस समय सुनीता छोटी बच्ची थी. इधर, कुछ साल पहले उसकी मां का निधन हो गया और वह रोजगार की तलाश में दिल्ली चली गयी. जहां रमेश बिहारी से उसने शादी कर ली.

सुनीता दिल्ली में ही अपने पति रमेश बिहारी के साथ रहती थी. कभी-कभी यहां भी आती रहती थी. सुनीता ने बताया था कि रमेश पहले से ही शादीशुदा है. इधर, कुछ दिन पूर्व ही सुनीता घर आयी थी और यहीं थी. इधर गत 13 जनवरी को रमेश भी यहां आया था और 15 जनवरी की रात में सुनीता की हत्या करने के बाद फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >