गुमला : जुआ अड्डा में रांची के युवक की चाकू मार कर हत्या

गुमला : गुमला शहर के सिसई रोड स्थित छठ तालाब के समीप मेला मैदान में सद्दाम हुसैन (25) की मंगलवार को दिन के साढ़े तीन बजे चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. सद्दाम हिंदपीढ़ी (रांची) का रहनेवाला था. वह लगभग चार साल पहले अपने परिवार के साथ रोजी-रोजगार के लिए गुमला आया था. मृतक […]

गुमला : गुमला शहर के सिसई रोड स्थित छठ तालाब के समीप मेला मैदान में सद्दाम हुसैन (25) की मंगलवार को दिन के साढ़े तीन बजे चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. सद्दाम हिंदपीढ़ी (रांची) का रहनेवाला था.

वह लगभग चार साल पहले अपने परिवार के साथ रोजी-रोजगार के लिए गुमला आया था. मृतक के दोस्त मशरूर अली उर्फ शनि ने बताया कि वह सोमवार को रांची से गुमला आया था. मंगलवार को वह और सद्दाम मेला मैदान में जुआ खेल रहे थे. जुए के अड्डे में सात-आठ अन्य लोग भी थे. सद्दाम जुए में काफी पैसा हार गया. सद्दाम ने जीतने वाले से 100 रुपये मांगे, तो बकझक होने लगा, इतने में एक अन्य युवक ने सद्दाम की गर्दन पर चाकू से वार दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >