वज्रपात की चपेट में आने से मौत

गुमला : रायडीह प्रखंड के कोब्जा गांव निवासी लालू सोरेंग की मंगलवार को अपराह्न करीब चार बजे वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. जब लालू को वज्रपात का झटका लगा, तो परिजन व ग्रामीणों ने उसे गोबर से ढक दिये, लेकिन घंटों ढके रहने के बाद भी लालू की जान नहीं बच […]

गुमला : रायडीह प्रखंड के कोब्जा गांव निवासी लालू सोरेंग की मंगलवार को अपराह्न करीब चार बजे वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. जब लालू को वज्रपात का झटका लगा, तो परिजन व ग्रामीणों ने उसे गोबर से ढक दिये, लेकिन घंटों ढके रहने के बाद भी लालू की जान नहीं बच सकी.
ग्रामीणों ने बताया कि वज्रपात के असर को कम करने के लिए उसे गोबर से ढक दिया गया, सिर्फ चेहरा दिख रहा था. गांव में इलाज की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए ऐसा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >