सिसई : ...जब रावण दहन के दौरान युवक के सिर में घुसा रॉकेट, हुई मौत

सिसई : सिसई प्रखंड में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान हुई आतिशबाजी ने एक युवक की जान ले ली. मृत युवक गिरिदेश कुमार यादव (26 वर्ष) गोरखपुर के पिपरैच गांव का रहनेवाला था. वह शुक्रवार रात सिसई में रावण दहन देखने गया था. रावण दहन से पहले हो रही आतिशबाजी के क्रम में युवक के […]

सिसई : सिसई प्रखंड में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान हुई आतिशबाजी ने एक युवक की जान ले ली. मृत युवक गिरिदेश कुमार यादव (26 वर्ष) गोरखपुर के पिपरैच गांव का रहनेवाला था. वह शुक्रवार रात सिसई में रावण दहन देखने गया था.
रावण दहन से पहले हो रही आतिशबाजी के क्रम में युवक के सिर में एक रॉकेट घुस गया. रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों ने सिर में फंसे बांस के रॉकेट को निकालने का प्रयास किया. लेकिन नहीं निकाल सके. चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया. रांची ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >