गांव की बेटियां खेल में कर रही कमाल

गुमला : गांव की बेटियां खेल में लगातार कमाल कर रही है. जिला हो या राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, उसमें गुमला के गांव बेटियां न अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, बल्कि गांव की मिट्टी की सुगंध की तरह खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. ऐसा ही कमाल गांव की दो बेटियों ने कर दिखाया […]

गुमला : गांव की बेटियां खेल में लगातार कमाल कर रही है. जिला हो या राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, उसमें गुमला के गांव बेटियां न अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, बल्कि गांव की मिट्टी की सुगंध की तरह खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. ऐसा ही कमाल गांव की दो बेटियों ने कर दिखाया है.
बिशुनपुर प्रखंड के जेहनगुटुवा गांव की सीमा पन्ना ने अंडर-14 बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है. वहीं परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का के गांव जारी की जीवंती तिग्गा ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है. फिलहाल दोनों छात्राएं संत पात्रिक हाई स्कूल गुमला में सातवीं कक्षा में पढ़ती हैं.
छह से आठ अक्तूबर तक बोकारो जिला में संपन्न एसजीएफआइ राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट में इन दोनों खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर गुमला जिले का नाम रोशन किया है. स्कूल के एचएम फादर रामू भिंसेंट मिंज ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने इन खिलाड़ियों के हौसले को देखते हुए बोकारो भेजा था. दोनों छात्राओं ने बोकारो में कमाल का प्रदर्शन कर गुमला जिले का नाम रोशन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >