तीन दिनी अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कल से

गुमला : रांची विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2018 गुमला में होगी. प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेवारी गुमला के केओ कॉलेज काे दी गयी है. 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में दौड़, लौंग जंप, गोला फेंक व रिले रेस सहित 33 प्रकार के एथलेटिक्स होंगे. प्रतियोगिता के सफल […]

गुमला : रांची विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2018 गुमला में होगी. प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेवारी गुमला के केओ कॉलेज काे दी गयी है. 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में दौड़, लौंग जंप, गोला फेंक व रिले रेस सहित 33 प्रकार के एथलेटिक्स होंगे.
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कॉलेज प्रबंधन ने 14 कमेटियां बनायी है. रिसेप्शन कमेटी के समन्वयक प्रो रघुनंदन सिंह सहित छह अन्य प्राध्यापक, ओपनिंग व क्लोजिंग सेरेमनी एवं टेक्निकल कमेटी के समन्वयक प्रो अमिताभ भारती सहित आठ प्राध्यापक, रजिस्ट्रेशन कमेटी के समन्वयक डॉ सतीश कुमार गुप्ता, अकोमोडेशन एवं मेडिकल कमेटी के समन्वयक प्रो नंदकुमार केसरी, रिफ्रेसमेंट कमेटी के समन्वयक डॉ पीपी आशुतोष, मीडिया व पब्लिक रिलेशन कमेटी व अनाउंसमेंट कमेटी के समन्वयक प्रो हेमेंद्र कुमार भगत, वोलेंटियर कमेटी के समन्वयक प्रो शिमला कुमारी, ग्राउंड व इक्विपमेंट कमेटी के समन्वयक प्रो सोमनाथ भगत, परचेज कमेटी के समन्वयक प्रो अमर ज्योति खलखो एवं कल्चरल प्रोग्राम कमेटी के समन्वयक डॉक्टर सीमा होंगे.
प्राचार्य प्रो जीतवाहन बड़ाइक ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद समीर उरांव, विधायक शिवशंकर उरांव व रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यूओ डॉ पीके वर्मा एवं समापन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत मुख्य रूप से शिरकत करेंगे. प्रतियोगिता को लेकर कॉलेज के सभी कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक निरस्त कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >