गुमला : किसान को टांगी से काट डाला

गुमला : गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेंगदाग भैंसबथान गांव में अज्ञात अपराधियों ने गांव के ही एतवा उरांव की टांगी से मार कर हत्या कर दी. अपराधियों की संख्या आठ थी. सभी अपराधियों ने मिल कर एतवा को टांगी से काटा है. हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस […]

गुमला : गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेंगदाग भैंसबथान गांव में अज्ञात अपराधियों ने गांव के ही एतवा उरांव की टांगी से मार कर हत्या कर दी. अपराधियों की संख्या आठ थी. सभी अपराधियों ने मिल कर एतवा को टांगी से काटा है.
हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस भी अनुसंधान की बात कह कर कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर रही है. इधर, हत्या की घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. इसके बाद पुलिस ने शव को चौकीदार के माध्यम से मंगवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पत्नी मंगिया देवी ने बताया कि एतवा खेती-बाड़ी का काम करता था.
घर पर दो बेटा और एक बेटी के साथ रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गये. इसके बाद चार लोगों ने दरवाजा खुलवाया और एतवा को बाहर बुलाया. घर के बाहर में पहले से भी चार और लोग खड़े थे. आठ लोगों ने मिल कर टांगी से मार कर घर के बाहर ही एतवा की हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >