थोपा हुआ एजेंडा स्वीकार नहीं करेंगे झारखंडी : सुदेश

200 से अधिक युवा आजसू पार्टी में शामिल अनगड़ा : हाहे में रविवार को आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह हुआ. केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य के विकास में युवा सक्रिय योगदान दें. आजसू विकास के लिए हर संघर्ष को तैयार है. उन्होंने कहा कि थोपा हुआ एजेंडा झारखंडी […]

200 से अधिक युवा आजसू पार्टी में शामिल
अनगड़ा : हाहे में रविवार को आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह हुआ. केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य के विकास में युवा सक्रिय योगदान दें. आजसू विकास के लिए हर संघर्ष को तैयार है. उन्होंने कहा कि थोपा हुआ एजेंडा झारखंडी स्वीकार नहीं करेंगे. आदिवासी व मूलवासी को कोई सुरक्षित रख सकता है, तो वह आजसू पार्टी ही है.
इस अवसर पर छात्र नेता अतीश महतो, प्रदीप महतो, संदीप महतो, रामकेश्वर महतो, अनिल महतो सहित विभिन्न दलों के 216 युवा आजसू पार्टी में शामिल हुए. मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, जिलाध्यक्ष संजय महतो, उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा, रौशन मुंडा, प्रमुख अनिता गाड़ी, जिप सदस्य फुलकुमारी देवी, जितेद्र सिंह, जलनाथ चौधरी उपस्थित थे. अध्यक्षता जगन्नाथ महतो ने की. मौके पर वीरेंद्र सिंह भोगता, देवव्रत चौधरी, आरएस मुंडा, धर्मेंद्र सिंह, राजेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
इधर, जोन्हा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सुदेश ने कार्यकर्ताओं को जनसेवा में जुटने व गांव-टोलों तक संगठन का विस्तार करने का निर्देश दिया. मौके पर पर शंकर बेदिया, मो इरफान, जयपाल सिंह, मुखिया सीताराम पातर, मधुसूदन साहू, किशोर साहू, अमर सिंह, सूरज सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >