मझिआंव : बरडीहा थाना क्षेत्र के सरस्वतिया गांव में शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर पलटने से रामप्रीत यादव का पुत्र ट्रैक्टर चालक मनोज यादव 35 वर्ष की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मनोज ट्रैक्टर से खेत जोतकर शाम को अपने मालिक के घर ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया और शराब पीने चला गया. शराब पीने के बाद वह पुन: अपने मालिक दिलीप गुप्ता के घर गया और वहां से ट्रैक्टर लेकर अपने गांव गंतिरिया जाने लगा़ इसी क्रम में रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया़
शुक्रवार की रात भर शव वहीं पड़ा रहा़ शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग जो शौच करने के लिए गये थे. उन्होंने शव को देखा और देखने के बाद गांव में जाकर घटना की जानकारी दी़ जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और बरडीहा थाना को सूचित किया़ सूचना मिलने बाद पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकला़ उसके बाद अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया़ इस मौके पर उपस्थित बरडीहा थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि चालक ने नशे की हालत में उक्त ट्रैक्टर को पलटा है़
