मृतका का बिसरा गायब, आइओ की पेंशन रोकने का आदेश

गुमला : गुमला शहर के पालकोट रोड निवासी चर्चित हत्याकांड रीना कुमारी के केस में नया मोड़ सामने आया है. इस मामले में मृतका रीना कुमारी का बिसरा गायब हो गया है. उसका बिसरा कहां गया. किसी को कुछ पता नहीं है. दिलचस्प बात कि रीना की बिसरा की जगह एफएसएल रांची को 14 वर्षीय […]

गुमला : गुमला शहर के पालकोट रोड निवासी चर्चित हत्याकांड रीना कुमारी के केस में नया मोड़ सामने आया है. इस मामले में मृतका रीना कुमारी का बिसरा गायब हो गया है. उसका बिसरा कहां गया. किसी को कुछ पता नहीं है. दिलचस्प बात कि रीना की बिसरा की जगह एफएसएल रांची को 14 वर्षीय मृतक सोनू गोप का बिसरा उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे केस की सुनवाई का मामला फंस गया है. यहां तक कि इस केस के अनुसंधानकर्ता रिटायर्ड पुलिस अवर निरीक्षक विपिन कुमार सिन्हा भी कोर्ट में गवाही के लिए नहीं पहुंच रहे हैं. इस मामले को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ने गंभीरता से लेते हुए अनुसंधानकर्ता की पेंशन पर रोक लगाने का आदेश दिया है.

उल्लेखनीय है कि गुमला शहर के पालकोट रोड निवासी रीना कुमारी को उसके ससुराल वालों द्वारा जान से मारने के आरोप में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-वन लोलार्क दुबे की अदालत में केस चल रहा है. जानकारी के अनुसार, रीना कुमारी के शव का पोस्टमार्टम 31 अगस्त 2013 को सदर अस्पताल गुमला में तीन सदस्यीय मेडिकल टीम द्वारा किया गया था. मृतका के बिसरा को आरक्षित रखते हुए उसकी जांच के लिए एफएसएल रांची को भेजना था. इसके लिए अनुसंधानकर्ता तत्कालीन पुअनि विपिन कुमार सिन्हा को बनाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >