जिले के विकास का लिया संकल्प
गुमला : उलगुलान के नायक वीर बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन गुमला के तत्वावधान में शनिवार को गुमला के बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण […]
गुमला : उलगुलान के नायक वीर बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन गुमला के तत्वावधान में शनिवार को गुमला के बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिले के विकास का संकल्प लिया. कार्यक्रम में उपायुक्त शशि रंजन कुमार, पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार, उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, आइटीडीए निदेशक कृष्ण किशोर, एलआरडीसी अंजना दास, डीआरडीए निदेशक मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी,
नैप निदेशक नयनतारा केरकेट्टा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया राजहंस, जिला कृषि पदाधिकारी डॉक्टर रमेशचंद्र सिन्हा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी राकेश कुमार कनौजिया, प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी समीर कच्छप, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की, आत्मा के निदेशक बंधु उरांव व डीपीआरओ धनवीर लकड़ा सहित कई पदाधिकारी शामिल थे.
जामटोली में लगा बिरसा मुंडा शहीद मेला : गुमला. वीर बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को चरकाटांगर जामटोली में बिरसा मुंडा शहीद मेला लगा. मुख्य अतिथि वृंदा पंचायत प्रतिनिधि शनिचर उरांव ने मेला का उद्घाटन किया. मौके पर श्री उरांव ने लोगों को बिरसा मुंडा की जीवनी से अवगत कराया और उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया. वहीं मेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई. मौके पर मंकर महली, सुखसारण मिंज, राजू महली, राम महली, कार्तिक साहू, अर्जुन उरांव, दीपक उरांव, भोला उरांव, सुधैन देवी, बसंती देवी, तारा देवी, कृष्णा खड़िया व मुरइ देवी सहित चरकाटांगर, जामटोली, कोयनारटोली और अंबेराडीह के कई लोग उपस्थित थे.
देश में फासीवादी ताकते पनप रही है : गजेंद्र : गुमला. भाकपा माले गुमला ने बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि के अवसर पर शनिवार को बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर माले के जिला सचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी और रघुवर सरकार के नेतृत्व में देश में फासीवादी ताकते पनप रही है. सरकार के इस कुशासन को कुचलने के लिए अब जनता को आगे आना होगा. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जनता अब अपने हक और अधिकार के जागे.मौके पर जिला कमेटी के सदस्य बिरसा उरांव, बिरजानंद उरांव, मुस्तकीम अंसारी, युगल मुंडा, देवनाथ महतो, तिलक देव उरांव, महेंद्र जेक्शन उरांव, रामशक्ल सिंह, झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मांझी सहित कई लोग उपस्थित थे.