झारखंड संघर्ष जनमुक्ति संगठन के तीन अपराधी गिरफ्तार

सिसई(गुमला) : सिसई थाना की पुलिस ने अपराधी गिरोह झारखंड संघर्ष जनमुक्ति संगठन के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में भंडरा थाना के भौरो पोखराटोली गांव के जगरनाथ महतो, विकास उरांव उर्फ जतरू व सिसई थाना के अरको महुआटोली निवासी मंडलेश्वर उरांव शामिल है. ये तीनों अपराधी संगठन के सदस्य राजेश सिंह […]

सिसई(गुमला) : सिसई थाना की पुलिस ने अपराधी गिरोह झारखंड संघर्ष जनमुक्ति संगठन के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में भंडरा थाना के भौरो पोखराटोली गांव के जगरनाथ महतो, विकास उरांव उर्फ जतरू व सिसई थाना के अरको महुआटोली निवासी मंडलेश्वर उरांव शामिल है. ये तीनों अपराधी संगठन के सदस्य राजेश सिंह के कहने पर ठेकेदार गोपीनाथ सिंह से लेवी वसूलने पहुंचे थे. तभी सिसई थाना की पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया़
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो ने बताया कि गुमला के भभरी गांव निवासी गोपीनाथ सिंह से झारखंड संघर्ष जनमुक्ति संगठन के अपराधी राजेश सिंह द्वारा लेवी मांगी गयी थी. इस पर 19 मई को गोपीनाथ सिंह लेवी की राशि पहुंचाने भुरसो गांव पहुंचा था. तभी इसकी गुप्त सूचना सिसई थाना प्रभारी को भी मिली.
शनिवार शाम छह बजे सिसई पुलिस भुरसो तीन मुहानी के पास मोरचा संभाल लिया. पुलिस छिप कर अपराधियों के आने का इंतजार करने लगी. इसी बीच अपराधी राजेश सिंह के तीन सहयोगी लेवी लेने पहुंचे. पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों अपराधी को पकड़ लिया़ अपराधियों को पकड़ने में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो, सअनि हरिशंकर राय व पुलिस जवान शामिल थे.
यहां बता दें कि ठेकेदार गोपीनाथ सिंह बोंडो में जिला परिषद से चहारदीवारी का निर्माण करा रहे हैं. अपराधियों ने इसी चहारदीवारी निर्माण में पांच प्रतिशत लेवी की मांग की थी. लेकिन पुलिस की तत्परता से तीनों अपराधी पकड़े गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >