सामूहिक नृत्य में यूसी बालिका इंटर कॉलेज गुमला अव्वल

गुमला : संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गुमला जिला स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ. बख्तर साय-मुंडल सिंह सभागार में समापन समारोह हुआ, जहां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का गुमलावासियों ने लुत्फ उठाया. मुख्य अतिथि डीसी श्रवण साय व एसपी अंशुमान कुमार थे. […]

गुमला : संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गुमला जिला स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ. बख्तर साय-मुंडल सिंह सभागार में समापन समारोह हुआ, जहां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का गुमलावासियों ने लुत्फ उठाया. मुख्य अतिथि डीसी श्रवण साय व एसपी अंशुमान कुमार थे. डीसी ने कहा कि गुमला को जिला बने 35 साल हो गये.

इन 35 सालों में कई उतार-चढ़ाव के बीच गुमला जिला विकास की सीढ़ी पर बढ़ रहा है. गुमला जिले का निरंतर विकास हो रहा है. गांवों के विकास पर प्रशासन ने सबसे ज्यादा फोकस किया है. खास कर नक्सल इलाके, जो विकास से दूर माने जाते थे, अब वे गांव भी विकास के पथ पर बढ़ रहा है. गरीब लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिया जा रहा है. जिले में विकास का काम तेजी से हो रहा है. जिले को खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान अंतिम चरण में है. गुमला जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है,

उसमें गुमला जिले के लोगों का भरपूर सहयोग है. लगातार लोग समस्या बताते रहते हैं. उन समस्याओं को दूर किया जा रहा है. वहीं, संध्याकालीन प्रतियोगिता में यूसी स्कूल गुमला, ऑक्सफोर्ड स्कूल गुमला, संत पात्रिक स्कूल गुमला, एसएस बालिका हाई स्कूल गुमला मॉडल स्कूल गुमला, एसएस टेन प्लस टू उवि गुमला के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. चांद बदरी में छिप जाये, सोनाकर छोटानागपुर, चरई-रे-चरई वन केरा, राम जी की कृपा से, एक साम्बर गठारो सोमा, लोंग लाची, धईन धईन रे धईन हमर छोटानागपुर, हमे इश्क है सरजमीं से, ऊंचा नीचा पहाड़ पर्वत के गीत के बोल पर छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया.मंच का संचालन स्वपन राय व माया सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया.

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व लोग
डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, डालसा के सचिव विनोद कुमार, एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत, आइटीडीए निदेशक कृष्ण किशोर, निदेशक मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, डीपीआरओ पंचानन उरांव, गुमला बीडीओ शंकर एक्का, पालकोट बीडीओ अमित बेसरा, गुमला सीओ महेंद्र कुमार, खेल पदाधिकारी समीर कच्छप, दंडाधिकारी नीलिमा डुंगडुंग, डीपीओ अरुण कुमार, माया सिन्हा स्वपन राय, डोमनराम मोची, अक्षय कुमार, प्रदीप राम व दीनानाथ केसरी सहित कई लोग थे.
प्रतियोगिता में यूसी स्कूल का दबदबा
सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान पर यूसी बालिका इंटर कॉलेज गुमला रहा. वहीं द्वितीय स्थान पर यूसी बालिका हाई स्कूल गुमला की छात्राएं रही. तृतीय पुरस्कार ऑक्सफोर्ड स्कूल गुमला को मिला. एकल नृत्य व गीत में प्रथम संत पात्रिक हाई स्कूल गुमला की ज्योति कुमारी, द्वितीय स्थान पर ऑक्सफोर्ड स्कूल गुमला की खुशबू कुमारी व तृतीय स्थान पर यूसी बालिका प्राथमिक स्कूल गुमला की रिया कुमारी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >