पुलिस को देखते ही तस्कर भागे, केस दर्ज

गुमला : गुमला पुलिस ने तीन अज्ञात मवेशी तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है. दर्ज केस में थानेदार राकेश कुमार ने कहा है कि 30 अप्रैल को एक कांड के सिलसिले में पुलिस रात्रि गश्ती के क्रम में कोटाम गांव पहुंची. जहां रात तीन बजे दो-तीन लोग मवेशियों को हांकते ले जा रहे थे. […]

गुमला : गुमला पुलिस ने तीन अज्ञात मवेशी तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है. दर्ज केस में थानेदार राकेश कुमार ने कहा है कि 30 अप्रैल को एक कांड के सिलसिले में पुलिस रात्रि गश्ती के क्रम में कोटाम गांव पहुंची. जहां रात तीन बजे दो-तीन लोग मवेशियों को हांकते ले जा रहे थे. पुलिस को देखते ही सभी तस्कर फरार हो गये. पुलिस ने वहां से 25 मवेशियों को बरामद किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >