आधा दर्जन गाड़ी क्षतिग्रस्त, कई लोग हुए चोटिल

गुमला : गुमला में सोमवार को अपराह्न करीब 2.00 से 3.30 बजे तक आंधी-तूफान के बीच जोरदार बारिश हुई. डेढ़ घंटे तक लोग दहशत में थे. आंधी-तूफान इतना तेज था कि शहर में अंधेरा छा गया था. सड़कें सुनसान हो गयी. 100 से 150 ग्राम तक के ओले पड़े. एक दर्जन लोगों को चोट आयी […]

गुमला : गुमला में सोमवार को अपराह्न करीब 2.00 से 3.30 बजे तक आंधी-तूफान के बीच जोरदार बारिश हुई. डेढ़ घंटे तक लोग दहशत में थे. आंधी-तूफान इतना तेज था कि शहर में अंधेरा छा गया था. सड़कें सुनसान हो गयी. 100 से 150 ग्राम तक के ओले पड़े.
एक दर्जन लोगों को चोट आयी है. पेड़ गिरने से आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी है. वहीं 50 से अधिक पेड़ टूट कर गिर गये. कई पेड़ जड़ के साथ उखड़ गये. पेड़ गिरने से जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय सह आवास की दीवार टूट गयी. कृष्णा हॉस्टल की छत क्षतिग्रस्त हो गयी. कई निजी मकान व दीवारों को भी नुकसान पहुंचा. छह बिजली पोल तार समेत टूट कर गिर गया. बिजली तार टूटने से गुमला शहर में बिजली गुल है. वहीं बारिश से गुमला शहर के कई मुहल्लों की सड़कें जलमग्न हो गयी. बारिश थमने के बाद लोग राहत कार्य में लगे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >