भरनो : पंडरानी गांव में एक करोड़ की सड़क बनते ही उखड़ने लगी

भरनो : जिला परिषद सदस्य पूजा कुमारी ने प्रखंड के पंडरानी गांव में निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का शुक्रवार को निरीक्षण किया. पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से 2.4 किमी पक्की सड़क बनायी जा रही है, जिसके संवेदक लक्ष्मी नारायण जायसवाल हैं. निरीक्षण के उपरांत जिप सदस्य ने […]

भरनो : जिला परिषद सदस्य पूजा कुमारी ने प्रखंड के पंडरानी गांव में निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का शुक्रवार को निरीक्षण किया. पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से 2.4 किमी पक्की सड़क बनायी जा रही है, जिसके संवेदक लक्ष्मी नारायण जायसवाल हैं. निरीक्षण के उपरांत जिप सदस्य ने कहा कि उक्त सड़क में गुणवतापूर्ण काम नहीं हो रहा है.

नियमों को ताक पर रख कर काम किया जा रहा है. निर्माण कार्य में अलकतरा व मेटल कम दिया गया है. इस कारण सड़क बनने के बाद से उखड़नी शुरू हो गयी है. साथ ही सड़क निर्माण कार्य में लगी महिला मजदूरों को दो माह से मजदूरी का भगतान नहीं हुआ है. पूर्व में मजदूरों को कम मजदूरी भुगतान किया गया है.
महिला मजदूरों ने जिप सदस्य को मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है. जिप सदस्य ने कहा कि इस मामले को जिला परिषद की बैठक में रखा जायेगा. मौके पर सुनील केसरी, अफरोज खान, महिला मजदूर फुलमणि उराइन, बुधनी उराइन, दासो उराइन, सुनीता उराइन, सीमा कुमारी, लखिया उराइन, जोआना बाड़ा, अमीषा देवी, सुखमनिया उराइन, सुमित्रा उराइन व मेनका उराइन सहित अन्य मजदूर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >