टीके से बच्चे की मौत नहीं हुई है : सीएस

बिशुनपुर(गुमला) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर में बुधवार को टीका पड़ने के बाद नवजात की हुई मौत की खबर प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को राज्य स्तरीय चिकित्सक टीम सीएस डॉक्टर जयदेव चंद्र दास के साथ सीएचसी पहुंची. यहां उन्होंने जांच के दौरान डॉक्टर अंकुर उरांव व नर्स दयावती देवी से मामले की जानकारी ली. […]

बिशुनपुर(गुमला) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर में बुधवार को टीका पड़ने के बाद नवजात की हुई मौत की खबर प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को राज्य स्तरीय चिकित्सक टीम सीएस डॉक्टर जयदेव चंद्र दास के साथ सीएचसी पहुंची. यहां उन्होंने जांच के दौरान डॉक्टर अंकुर उरांव व नर्स दयावती देवी से मामले की जानकारी ली.
इस दौरान उन्होंने वैक्सीन रखे गये फ्रीज व रजिस्टर, लेबर रूम सहित रोगी कक्ष का निरीक्षण किया. घटना के संबंध में सीएस ने कहा कि सीएचसी में बुधवार को नवजात बच्ची की मौत के बाद गुमला व रांची से डॉक्टरों की जांच टीम आयी है, जो अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि डॉ अंकुर के अनुसार, मां के गर्भ में ही बच्ची ने मल खा लिया था. प्रसव के बाद बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद डॉक्टर द्वारा बच्चे को इंजेक्शन दिया गया था, तत्पश्चात नवजात की स्थिति में सुधार हो रहा था. टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत की खबर है, परंतु बच्चे की मौत टीकाकरण से नहीं हुई है, क्योंकि एक वैक्सीन में 10 नवजातों का टीकाकरण किया जाता है. उसी वैक्सीन से अन्य दो बच्चों का भी टीकाकरण उसी दिन किया गया था. वे बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं. प्रथम जांच में बच्ची ने गर्भ में ही मल खा लिया था. मौत का कारण यह भी हो सकता है. संपूर्ण जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. मौके पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ अजीत कुमार, डॉॅ प्रवीण, डॉ मृत्युंजय के अलावा डब्ल्यूएचओ की टीम मौजूद थीं. डॉ अंकुर ने कहा कि प्रसव के बाद बच्ची काफी कमजोर थी. मैंने परिजनों को बाहर ले जाने की बात कही थी, लेकिन परिजनों ने यही देख लेने की बात कह कर बच्चे को बाहर नहीं ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >