90 फीसदी आबादी पानी के लिए परेशान

गुमला : चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष महेश कुमार लाल के नेतृत्व में मंगलवार को चेंबर का प्रतिनिधि मंडल पीएचइडी के इइ अनिरूद्ध प्रसाद से मिला और जलापूर्ति बाधित होने की जानकारी दी. प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि चार दिनों से जलापूर्ति बंद है. इस कारण नगर क्षेत्र की 90 प्रतिशत आबादी पेयजल के लिए […]

गुमला : चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष महेश कुमार लाल के नेतृत्व में मंगलवार को चेंबर का प्रतिनिधि मंडल पीएचइडी के इइ अनिरूद्ध प्रसाद से मिला और जलापूर्ति बाधित होने की जानकारी दी. प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि चार दिनों से जलापूर्ति बंद है.
इस कारण नगर क्षेत्र की 90 प्रतिशत आबादी पेयजल के लिए परेशान है. इइ ने कहा कि पांच अप्रैल को जियो मोबाइल कंपनी द्वारा मशीन द्वारा केबल लाइन बिछाने के क्रम में हुंडराटोली, लांजी के पास पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी है. इस कारण वहां पर से पानी पुग्गू तक नहीं पहुंच पा रहा है. छह व सात अप्रैल को पीएचइडी के अधिकारियों व कर्मियों के दल ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत की, लेकिन आठ अप्रैल को दोबारा उसी स्थान पर जियो मोबाइल कंपनी द्वारा दोबारा पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.
नौ अप्रैल को पुन: पीएचइडी के कर्मियों द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत की गयी है, परंतु ट्रायल में उस स्थान से लिकेज चालू है, फिर शाम तक उसकी मरम्मत की गयी, किंतु रात को बिजली लाइन ट्रिप करने के कारण पानी टंकी में जमा नहीं हो सका. 10 अप्रैल को बिजली लाइन चालू होने पर मोटर चालू किया गया, किंतु बार-बार बिजली कटने के कारण मोटर में आवाज आ गयी, जिसे बनाने के लिए कर्मचारी गया हुआ है. वार्ता होने तक मोटर का काम हो चुका था, किंतु क्षतिग्रस्त जगह से पानी का लिकेज चालू ही था. इइ ने बताया कि आज हर हाल में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त कर 11 अप्रैल को गुमला नगर में सप्लाई पानी शुरू कर दिया जायेगा. मौके पर सरयू प्रसाद साहू, गोविंद पटेल, राजेश लोहानी, राजेश गुप्ता व मुन्नी लाल साहू सहित कई सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >