गुमला : गर परिषद के चुनाव में उपाध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार ने मंगलवार को चुनाव प्रचार किया. वे शहर के विभिन्न मुहल्लों में वोटरों के घर तक गये और उनसे अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. प्रचार के दौरान श्री कुमार ने कहा कि शहर के विकास के लिए मैं लगातार प्रयास करूंगा. जनता मेरा साथ दें.
गुमला : वार्ड नंबर दो की पार्षद पद की प्रत्याशी विद्या मिश्र ने मंगलवार को चुनाव प्रचार किया. इस क्रम में डीएवी स्कूल रोड में घर-घर जाकर वार्ड के विकास व वार्ड को मॉडल वार्ड बनाने के नाम पर वोट मांगा. मौके पर सची सिंह, संगीता देवी, शीला देवी, मोनो देवी, पूनम देवी, ज्योति देवीसहित कई समर्थक मौजूद थे.
गुमला. वार्ड नंबर आठ के पार्षद पद के प्रत्याशी संजय साहू ने मंगलवार को विभिन्न मुहल्लों में चुनाव प्रचार किया. चुनाव प्रचार के क्रम में घाटो बगीचा, पालकोट रोड, सिसई रोड व गुन्नू चौक में मतदाताओं से समर्थन मांगा. मौके पर जयकिशोर प्रजापति, बिपुल केशरी, कृष्णा साहू, रीता कुमारी व मधु देवी सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे.
