शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण

बसिया : थाना क्षेत्र की एक लड़की ने बसिया थाना में टोटो निवासी रजी अंसारी के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी रजी अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दर्ज केस में लड़की […]

बसिया : थाना क्षेत्र की एक लड़की ने बसिया थाना में टोटो निवासी रजी अंसारी के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी रजी अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

दर्ज केस में लड़की ने कहा है कि मैं अक्सर सिसई बाजार सामान खरीदने जाती थी. इसी क्रम में 2014 में टोटो निवासी रजी अंसारी मुझसे मिला और मुझसे दोस्ती करने की इच्छा जतायी. उस समय मेरी उम्र 15 वर्ष की थी. मैंने दोस्ती करने से मना कर दिया, लेकिन शादी का प्रलोभन देकर उसने मेरा यौन शोषण किया. वर्ष 2016 में मैं गर्भवती हो गयी, तो उसने यह कह कर गर्भ गिरवा दिया कि हमारे धर्म में निकाह के पहले के बच्चे का जन्म लेना खराब माना जाता है. उसने जबरन गर्भ गिरवा दिया. मेरी उम्र अब 18 वर्ष की हो गयी. शादी के लिए दबाव बनाने पर टाल मटोल करने लगा. उसने कहा कि तुम नीची जाति की हो, तुमसे मेरी शादी नहीं हो सकती है और मुझे प्रताड़ित करने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >