कांग्रेस का मुकाबला किसी से नहीं : शकील

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने कहा है कि कांग्रेस आदिवासी व दलितों के साथ है. एसटी/एससी एक्ट में संशोधन का कांग्रेस विरोध करती है. हम किसी जाति के खिलाफ नहीं है, लेकिन समाज के कमजोर व गरीबों के साथ अगर अत्याचार होता है, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. डॉ कुमार सोमवार […]

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने कहा है कि कांग्रेस आदिवासी व दलितों के साथ है. एसटी/एससी एक्ट में संशोधन का कांग्रेस विरोध करती है. हम किसी जाति के खिलाफ नहीं है, लेकिन समाज के कमजोर व गरीबों के साथ अगर अत्याचार होता है, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. डॉ कुमार सोमवार को गुमला पहुंचने पर रौनियार भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों को बेघर करना चाहती है. उन्होंने एससी/एसटी एक्ट पर कहा कि इस मामले में जितना भी केस हुआ है, उसमें कितने लोगों को सजा हुई है, हमारे पास सबूत है. मात्र दो प्रतिशत को सजा हुई है, जबकि 40 प्रतिशत मामले में चाजर्शीट दायर किया गया है. इस केस में जब किसी से अन्याय नहीं हो रहा है, तो संशोधन करने की बात नहीं आनी चाहिए. आज एससी/एसटी की बात कर रहे हैं.
कल दुष्कर्म, डकैती व हत्या के केस में भी संशोधन करेंगे. कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी. उन्होंने नगर निकाय चुनाव के संबंध में कहा कि जिस दिन कांग्रेस नगर परिषद का चुनाव जीतेगी, उस दिन हर जिले में धरना-प्रदर्शन कर जनता के हक व अधिकार के लिए आवाज उठायेंगे. होल्डिंग व वाटर टैक्स को कम करने के लिए कांग्रेस आंदोलन करेगी. वर्ष 2019 में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो पहले टैक्स कम किया जायेगा. एक सवाल के जवाब में कहा कि जनता भाजपा सरकार से उब चुकी है. अभी निकाय चुनाव में जवाब देगी. इसके बाद आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा का नामोनिशान मिट जायेगा. उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में रघुवर सरकार की बात करेंगे, तो यह हारी हुई भाजपा की सरकार है. कुछ आजसू ने भाजपा को मदद की, तो कुछ झाविमो के विधायक को अपनी ओर कर भाजपा ने सरकार बनायी है. मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार भगत, निकाय चुनाव के अध्यक्ष प्रत्याशी दीपनारायण उरांव व उपाध्यक्ष प्रत्याशी रमेश कुमार चीनी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >