गुमला में प्रधानाध्यापक की हत्या, विरोध में सड़क जाम

गुमला : गुमला जिले के पालकोट प्रखंड स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय (तेतरटोली) के प्रधानाध्यापक राजनाथ साहू (43) की अपराधियों ने हत्या कर दी. पीठ और गर्दन पर चाकू से वार के निशान पाये गये . परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को श्री साहू दोपहर करीब दो बजे स्कूटी से गुमला के शास्त्री नगर स्थित […]

गुमला : गुमला जिले के पालकोट प्रखंड स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय (तेतरटोली) के प्रधानाध्यापक राजनाथ साहू (43) की अपराधियों ने हत्या कर दी. पीठ और गर्दन पर चाकू से वार के निशान पाये गये .

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को श्री साहू दोपहर करीब दो बजे स्कूटी से गुमला के शास्त्री नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में अपराधियों ने उनका अपहरण कर हत्या कर दी. इसके बाद शव को गोविंद टोंगरी के पास रास्ते में फेंक दिया. ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार को दिन के 10 बजे पालकोट थाना की पुलिस ने शव को बरामद किया.

गुमला में प्रधानाध्यापक…
घटनास्थल के पास से बियर की खाली बोतल व चखना मिला था. प्रधानाध्यापक श्री साहू की स्कूटी व हेलमेट भी जमीन पर गिरा मिला. इधर, प्रधानाध्यापक की हत्या की खबर सुन शिक्षकों ने पालकोट में नेशनल हाइवे-43 को जाम कर दिया. कुछ देर बाद शव लेकर गुमला पहुंचे लोगों ने टावर चौक के समीप सड़क जाम कर दी. पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने आधे घंटे में सड़क जाम समाप्त की. इस कारण रांची और छत्तीसगढ़ की ओर जानेवाली गाड़ियां जाम में फंसी रही.
प्रधानाध्यापक की हत्या की जांच पड़ताल चल रही है. अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनकी हत्या किसने की है.
बच्चनदेव कुजूर, एसडीपीओ, गुमला
24 घंटे का अल्टीमेटम
पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष धनेश्वर कुमार ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है. अगर 24 घंटे के अंदर हत्यारे गिरफ्तार नहीं होते हैं तो सभी शिक्षक सड़क पर उतरेंगे और जाम करेंगे. शिक्षक संघ ने एसपी अंशुमान कुमार को हटाने की मांग की है.
अपहरण के बाद हत्या हुई : मोहन
मृतक के छोटे भाई मोहन साहू ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद भैया घर आ रहे थे. तभी रास्ते से अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया और हत्या कर दी. जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. शनिवार की सुबह उनका शव मिला. उन्होंने बताया कि एक माह पहले पहाड़ी चीता गिरोह के नाम से भैया (राजनाथ) को फोन आया था. उन्होंने अपराधी का नाम सुनते ही फोन काट दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >