पालकोट/घाघरा : गुमला जिले के पालकोट व घाघरा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी. पालकोट में 15 वर्षीया लड़की की मौत हो गयी, जबकि घाघरा में 80 वर्षीया महिला की मौत हुई है. पहली घटना पालकोट थाना क्षेत्र के सोलगा गांव के पास सोलगा मोड़ के समीप हुई, जहां एनएच-43 पर वाहन की चपेट में आने से 15 वर्षीया एक अज्ञात लड़की की मौत हो गयी. वह पैदल जा रही थी.
इसी क्रम में पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने कुचल दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा जायेगा. दूसरी घटना में घाघरा थाना क्षेत्र के चपका गांव के समीप हुई, जहां बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला देवकी देवी की मौत हो गयी. घटना सोमवार की रात 7.30 बजे की है. महिला सड़क पार कर रही थी.
