नाजायज संबंध के कारण विक्की की हत्या

अपराध. छुट्टी में आये फौजी ने लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी थी, जांच में खुलासा गुमला : भाजयुमो गुमला मंडल के अध्यक्ष सह बालू व्यवसायी विक्की कुमार साहू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. विक्की की हत्या नाजायज संबंध […]

अपराध. छुट्टी में आये फौजी ने लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी थी, जांच में खुलासा
गुमला : भाजयुमो गुमला मंडल के अध्यक्ष सह बालू व्यवसायी विक्की कुमार साहू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. विक्की की हत्या नाजायज संबंध के कारण हुई है. बिहार रेजिमेंट के फौजी सुखदेव साहू उर्फ सुमन भगत की पत्नी के साथ विक्की का नजायज संबंध था. छुट्टी में आये फौजी ने अपने लाइसेंसी रायफल से विक्की की गोली मार कर हत्या की है.
गोली मारने के बाद बेरहमी से भुजाली से काट दिया था. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक अंशुमन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही विक्की की हत्या में फौजी का सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने लांजी चौली गांव के राजकेश्वर साहू उर्फ राजू व शिवप्रसाद साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रायफल, गोली, खोखा व भुजाली बरामद कर ली है.
तीन दिन से रेकी कर रहा था : एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि कई महीनों से फौजी की पत्नी के साथ विक्की का नाजायज संबंध था. जब इसकी जानकारी फौजी को हुई, तो उन्होंने विक्की को मारने की योजना बनायी. इसके लिए फौजी ने राजकेश्वर व शिवप्रसाद से मदद ली.
शनिवार को जब विक्की जुआ खेल कर स्कूटी से घर जा रहा था, तभी बाजार टांड़ किराना दुकान के समीप फौजी सुमन ने विक्की को रोक लिया और गोली मार दी. तीन गोली मारने के बाद भुजाली से काट दिया था. विक्की जब जुआ खेल कर घर जा रहा था, तब राजकेश्वर व शिवप्रसाद ने फौजी को सूचना दी थी. विक्की काे अकेला पाकर हत्या की गयी. फौजी तीन दिनों से विक्की की रेकी कर रहा था.
हत्या की गुत्थी ऐसी सुलझी : विक्की की हत्या के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया. एसपी अंशुमान कुमार, डीएसपी इंद्रमणि चौधरी व थाना प्रभारी राकेश कुमार खुद मामले की जांच शुरू की. एसपी ने राजकेश्वर व शिवप्रसाद से पूछताछ की, तब विक्की की हत्या की कड़ी आपसी दुश्मनी न निकल कर नाजायज संबंध निकला. पुलिस ने फौजी सुमन भगत को पकड़ कर पूछताछ की, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >