48 बच्चियां थी अस्पताल में, डॉक्टर नदारद

डीसी, एसपी, डीडीसी, एसडीपीओ, एडिशनल एसपी व सीएस पहुंचे सीएचसी बिशुनपुर : प्रखंड मुख्यालय से तीन किमी दूर स्थित टाना भगत आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को विषाक्त भोजन खाने से 48 बच्चियां गंभीर रूप से बीमार हो गयी. उन्हें आनन-फानन में सीएचसी बिशुनपुर लाया गया, जहां सभी बच्चियों का इलाज कराया गया. हालांकि विद्यालय […]

डीसी, एसपी, डीडीसी, एसडीपीओ, एडिशनल एसपी व सीएस पहुंचे सीएचसी
बिशुनपुर : प्रखंड मुख्यालय से तीन किमी दूर स्थित टाना भगत आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को विषाक्त भोजन खाने से 48 बच्चियां गंभीर रूप से बीमार हो गयी.
उन्हें आनन-फानन में सीएचसी बिशुनपुर लाया गया, जहां सभी बच्चियों का इलाज कराया गया. हालांकि विद्यालय प्रबंधन द्वारा तत्काल सभी बच्चियों को अस्पताल लाये जाने से बड़ी घटना टल गयी. इलाज के बाद सभी बच्चियों की स्थिति सामान्य है, परंतु इस घटना ने सीएचसी बिशुनपुर की पोल खोल कर रख दी.
घटना की जानकारी मिलते ही देर रात डीसी श्रवण साय, एसपी अंशुमन कुमार, डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीपीओ भूपेंद्र राउत, एडिशनल एसपी व सीएस सीएचसी पहुंच कर छात्राओं से मिल कर उनका हाल चाल जाना. इसके बाद रात में ही डीसी ने टाना भगत आवासीय विद्यालय जाकर निरीक्षण भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >