अपराधियों ने 81 हजार की निकासी की

भरनो :प्रखंड के समसेरा जामटोली निवासी महावीर गोप की पत्नी बबीता देवी के खाते से साइबर अपराधियों ने 81 हजार 500 रुपये की निकासी कर ली. महिला को मामले की जानकारी तब हुई, जब सोमवार को वह पैसे निकालने के लिए भरनो के एसबीआइ ब्रांच पहुंची. इसी बैंक में महिला का खाता है. बैंक में […]

भरनो :प्रखंड के समसेरा जामटोली निवासी महावीर गोप की पत्नी बबीता देवी के खाते से साइबर अपराधियों ने 81 हजार 500 रुपये की निकासी कर ली. महिला को मामले की जानकारी तब हुई, जब सोमवार को वह पैसे निकालने के लिए भरनो के एसबीआइ ब्रांच पहुंची. इसी बैंक में महिला का खाता है.

बैंक में जब उसने पासबुक अपडेट कराया, तब उसे पता चला कि एटीएम से पांच बार निकासी हुई है. जबकि महिला का एटीएम उसके पास ही है. उसके खाते से 25 फरवरी को राउरकेला व पानपोस सुंदरगढ़ में एटीएम से 20-20 हजार रुपये की चार बार निकासी की गयी है. वहीं 26 फरवरी को 1500 रुपये की निकासी हुई है. महिला के खाते में और राशि नहीं बची थी. इस बात की महिला को भनक तक नहीं लगी.

चूंकि उसके मोबाइल में बैक से मैसेज नहीं भेजा गया. सोमवार को महिला अपने पति के साथ बैंक आयी थी. उसके खाते में पैसा नहीं होने की जानकारी मिलने पर दोनों चिंतित हुए. बैंक मैनेजर के उपस्थित नहीं होने के कारण महिला ने आवेदन नहीं किया. मंगलवार को महिला बैंक व थाना में इसकी लिखित रूप से शिकायत करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >