रायडीह : पीएम के आह्वान पर सोमवार को विजय 2022 को लेकर अनुमंडल स्तरीय एक दिनी कार्यशाला का आयोजन मांझाटोली स्थित पर्यटन भवन में किया गया. कार्यशाला में रायडीह, चैनपुर, डुमरी व जारी प्रखंड के पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता निभायी. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंक, फाइनांसियल पर चर्चा की गयी. साथ ही जिले के विकास के लिए गुमला को रेलवे लाइन से जोड़ने पर बल दिया गया और वर्ष 2022 तक आप अपने गुमला जिला को किस दिशा व दशा में देखना चाहते हैं इस पर विचार लिया गया.
पदाधिकारियों ने कहा कि यदि 2022 तक गुमला जिला को रेलवे लाइन से जोड़ा जाये, तो जिला का काफी विकास होगा. साथ ही हर प्रखंड में कोई ना कोई एक इंडस्ट्रीज हो तो लोगों की बेरोजगारी व पलायन को रोका जा सकता है.
इससे पूरा जिला विकास की राह पर चल पड़ेगा. मौके पर डॉक्टर संजय कुमार, साइनी तिग्गा, प्रवीण तिर्की, एसके साय, केबी चौधरी, सुनील कुमार, रंजन अनिल लकड़ा, मिथिलेश कुमार, राजन कुमार, पूनम रानी, धर्मेद्र महतो, मरियानुस मिंज, कौशलेंद्र शर्मा, राजेश केरकेट्टा, डॉक्टर दिलीप खेस, फिलीप किशोर टोप्पो, मनीष कुमार, डॉक्टर प्रियंका उरांव, सुबोध प्रसाद, रामकृष्ण ओहदार, दिलदार सिंह, मो अयाज अहमद, मोहम्मद तौफिक आलम, राजी बेलस बेक, राजकुमार पुरी सहित कई लोग मौजूद थे.
