तीन स्कूलों के प्राचार्य ने खाते से निकाली राशि

प्राचार्य की लापरवाही से रुका है काम गुमला : बसिया प्रखंड के छह स्कूलों का निर्माण कार्य स्कूल के प्राचार्य की लापरवाही से रुका हुआ है. शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, छह प्राचार्य के पास 16 लाख 38 हजार 336 रुपये है, लेकिन ये लोग स्कूल भवन नहीं बनवा रहे हैं. तीन स्कूल के […]

प्राचार्य की लापरवाही से रुका है काम
गुमला : बसिया प्रखंड के छह स्कूलों का निर्माण कार्य स्कूल के प्राचार्य की लापरवाही से रुका हुआ है. शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, छह प्राचार्य के पास 16 लाख 38 हजार 336 रुपये है, लेकिन ये लोग स्कूल भवन नहीं बनवा रहे हैं.
तीन स्कूल के प्राचार्य ने तो ग्राम शिक्षा समिति के खाते से लाखों रुपये की निकासी कर ली. इनमें प्राथमिक विद्यालय डाड़टोली के प्राचार्य ने एक लाख सात हजार 76 रुपये की निकासी खाते से की है. हालांकि उक्त स्कूल के प्राचार्य से विभाग द्वारा कारण पृच्छा किया गया है. वहीं नवप्राथमिक विद्यालय जामटोली के प्राचार्य ने 97 हजार 511 रुपये की निकासी की है. खाता से पैसा निकालने के बाद वे विभाग को पैसा वापस नहीं कर रहे हैं. नवप्राथमिक विद्यालय पुरनापानी के प्राचार्य ने चार लाख 35 हजार 904 रुपये की निकासी खाते से की है.
ऐसे शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उक्त स्कूल के प्राचार्य का निधन हो गया है. वहीं स्कूल को नजदीक के दूसरे स्कूल में मर्ज कर लिया गया है. इसके अलावा मध्य विद्यालय भागीडेरा स्कूल के खाते में दो लाख 88 हजार 972 रुपये है, लेकिन मामला न्यायालय में होने के कारण भवन नहीं बन रहा है. जबकि लिंटल लेबल तक मापी पुस्तिका संधारित है.
प्राथमिक विद्यालय लोहड़ी के खाते में दो लाख 44 हजार 786 रुपये है. जमीन मालिक ने स्कूल भवन का निर्माण रोक दिया है. इस कारण स्कूल भवन अधूरा है. वहीं प्राथमिक विद्यालय साइटोली के खाते में चार लाख 64 हजार 87 रुपये है, लेकिन स्कूल के प्राचार्य भवन नहीं बनवा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >