वज्रपात से 11 वर्षीय बच्ची की मौत

सिसई की घटना

सिसई.

पुसो थाना के बोंडो चापाटोली गांव निवासी स्व प्रेमचंद तिर्की की 11 वर्षीय पुत्री मनीषा तिर्की की सोमवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. मनीषा सोमवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ बगीचा में आम चुनने गयी थी. इस दौरान बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते परिजनों ने बच्ची के शव को उठा कर घर लाया और देसी उपचार कर बच्ची को बचाने का प्रयास किया, किंतु वे नाकाम रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >