गुस्सा: सामूहिक स्थल पर अतिक्रमण के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

बिशुनपुर: बनारी के एक व्यक्ति द्वारा बाजारटांड़ स्थित सामूहिक स्थल पर अवैध तरीके से भवन बनाने से लोग गुस्से में हैं. मंगलवार को बनारी के लोगों का गुस्सा फूटा. काफी संख्या में लोग आजसू के केंद्रीय सचिव अशोक उरांव, कृष्णा सिंह व कृष्णा साहू के नेतृत्व में सड़क पर उतर कर बवाल काटा. ग्रामीणों का […]

बिशुनपुर: बनारी के एक व्यक्ति द्वारा बाजारटांड़ स्थित सामूहिक स्थल पर अवैध तरीके से भवन बनाने से लोग गुस्से में हैं. मंगलवार को बनारी के लोगों का गुस्सा फूटा. काफी संख्या में लोग आजसू के केंद्रीय सचिव अशोक उरांव, कृष्णा सिंह व कृष्णा साहू के नेतृत्व में सड़क पर उतर कर बवाल काटा. ग्रामीणों का आरोप था कि केश्वर साहू अवैध तरीके से भवन निर्माण का कार्य कर रहा है.

ग्रामीणों ने केश्वर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने एक नहीं सुनी. मामले को बढ़ता देख बिशुनपुर पुलिस के साथ बीडीओ उदय सिन्हा, घाघरा जिप सदस्य सतवंती देवी, भिखारी भगत व बीससूत्री अध्यक्ष जगत ठाकुर सहित अन्य लोग बनारी पहुंचे. ग्रामीण व केश्वर साहू के साथ दोनो पक्षों की बातचीत हुई.

बीडीओ ने केश्वर को तत्काल आम रास्ते पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. वहीं ग्रामीणों की मांग को जायज बताया. बीडीओ के निर्देश पर केश्वर साहू ने तत्काल अतिक्रमण स्थल में निर्माण कार्य बंद करने की बात स्वीकार की. इसके बाद दोनों पक्षों से बात कर मामला को शांत कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >