बाल बाल बच गये अधिकारी व कर्मी

गुमला : गुमला के अनुमंडल परिसर स्थित धारा-87 न्यायालय शिविर में कार्यरत पदाधिकारी व कर्मी जान जोखिम में डाल कर कार्य करने को विवश हैं. कार्यालय की छत का प्लास्टर झड़ कर गिर रहा है. पदाधिकारी व कर्मी सहित कार्यालय में जमीन संबंधित कार्यों को लेकर पहुंचने वाले कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं. […]

गुमला : गुमला के अनुमंडल परिसर स्थित धारा-87 न्यायालय शिविर में कार्यरत पदाधिकारी व कर्मी जान जोखिम में डाल कर कार्य करने को विवश हैं. कार्यालय की छत का प्लास्टर झड़ कर गिर रहा है. पदाधिकारी व कर्मी सहित कार्यालय में जमीन संबंधित कार्यों को लेकर पहुंचने वाले कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं.

इधर, बुधवार की दोपहर करीब 12.30 बजे कार्यालय की छत का प्लास्टर टूट कर झड़ने लगा. प्लास्टर के साथ छत ढलाई में उपयोग छड़ भी गिरा. जिस समय प्लास्टर व छड़ टूट कर गिरा, उस समय क्लर्क कुंदन राम, आनंद कुमार व अनुसेवक मुकेश कुमार सहित चार अधिवक्ता और एक ग्रामीण कार्यालय में मौजूद थे.

प्लास्टर झड़ कर गिरने के कारण कार्यालय में मौजूद सभी लोग कार्यालय से बाहर निकल गये. कार्यालय के लोगों ने बताया कि छत जर्जर है. आये दिन प्लास्टर झड़ कर गिर रहा है. बरसात के मौसम में बारिश होने पर छत से पानी सीपेज करता है. जिस कारण इस वर्ष बरसात के मौसम में अगस्त और सितंबर दो माह तक कार्यालय बंद रखना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >