झारखंड में उग्रवादियों का तांडव: पुलिस मुखबिर बताकर नक्सलियों ने दंपती को गोलियों से भूना

!! दुर्जय पासवान !! ���ुमला जिला के कामडारा थाना स्थित कोनसा बड़काटोली गांव में उग्रवादियों ने दंपती आमुष केरकेट्टा व कैथरीन केरकेट्टा को गोलियों से भून दिया. घटना रविवार की रात करीब दो बजे की है. घटना के वक्त घर में अन्य सदस्य भी थे. लेकिन वे छिपकर जान बचाये. इस हत्याकांड में पीएलएफआई का […]

!! दुर्जय पासवान !!

गुमला जिला के कामडारा थाना स्थित कोनसा बड़काटोली गांव में उग्रवादियों ने दंपती आमुष केरकेट्टा व कैथरीन केरकेट्टा को गोलियों से भून दिया. घटना रविवार की रात करीब दो बजे की है. घटना के वक्त घर में अन्य सदस्य भी थे. लेकिन वे छिपकर जान बचाये. इस हत्याकांड में पीएलएफआई का हाथ बताया जा रहा है. उग्रवादियों ने पुलिस मुखबिर का आरोप लगाकर दंपती की हत्या की है.
इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में दहशत है. एक साल बाद उग्रवादियों ने इस क्षेत्र में तांडव मचाया है. पुलिस को हत्या की सूचना सोमवार की सुबह को मिली. एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर, थानेदार नरेश प्रसाद सिन्हा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच गये हैं. जानकारी के अनुसार रात को आमुष का पूरा परिवार घर में सो रहा था. तभी 10-12 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी पहुंचे. पहले आवाज देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया. जब दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गये और दंपती को अपने कब्जे में लेकर गोली मार दी.
साहेबगंज : हत्या के आरोपी को छोड़े जाने से नाराज लोगों ने DSP और ASI को बनाया बंधक
एसडीपीओ ने कहा
एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर ने कहा कि दंपती हत्याकांड के पीछे पीएलएफआई का हाथ है. लेकिन हत्या किन कारणों से की गयी है. इसका पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >