पहल: पुलिस व जीवन संस्था ने मरीजों की जान बचाने के लिए किया रक्तदान, एएसपी समेत 12 जवानों ने किया रक्तदान

गुमला: गुमला में खून की कमी से हाल के दिनों में कई मरीजों की मौत हुई है. ब्लड बैंक में भी खून की कमी हो गयी थी. प्रभात खबर ने इसे मुहिम के रूप में लिया. लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. नतीजा गुमला पुलिस व जीवन संस्था ने मंगलवार को चंदाली स्थित […]

गुमला: गुमला में खून की कमी से हाल के दिनों में कई मरीजों की मौत हुई है. ब्लड बैंक में भी खून की कमी हो गयी थी. प्रभात खबर ने इसे मुहिम के रूप में लिया. लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया.

नतीजा गुमला पुलिस व जीवन संस्था ने मंगलवार को चंदाली स्थित पुलिस कैंप में रक्तदान शिविर लगाया. शिविर में 13 जवानों ने 13 यूनिट रक्तदान किया. इसकी शुरुआत अभियान एसपी सरोज कुमार ने रक्तदान कर की. इसके बाद महिला व पुरुष पुलिस जवानों ने रक्तदान किया. रक्तदान करने वालों में एएसपी सरोज कुमार, एएसआइ नागमणि सिंह, अंजनी केरकेट्टा, दिलीप सुरीन, प्रवीण मिंज, विमल लकड़ा, जॉय कुमार, संजय बाखला, लायन टोप्पो, भीम कुमार नायक, बालेश्वर उरांव, एएसआइ सरकार मुर्मू व मोहन उरांव शामिल हैं.
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
कार्यक्रम एएसपी सरोज कुमार, एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद रावत, प्रशिक्षु डीएसपी गोपाल जी, सार्जेंट जॉय प्रभाकर लकड़ा, सामाजिक संस्था जीवन के संरक्षक प्रोफेसर अमिताभ भारती, बलदेव शर्मा, अशोक जयसवाल, राधामोहन साहू, दीपक कुमार गुप्ता, ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर आनंद उरांव, पंकज साबू, अनिकेत कुमार, सुमित चीनू साबू, कौशल मंत्री, द्रोपम होत्ता, रजनीश प्रसाद, अमन वर्मा, सोनू कुमार, लैब टेक्नीशियन राकेश सिंह व रिजवान अख्तर सहित कई लोग मौजूद थे.
मैं मरीज का आर्थिक सहयोग करूंगा : डीएसपी
आइआरबी के डीएसपी सूर्यकुमार सिंह ने कहा कि मैंने देखा है. अखबारों में भी पढ़ा है. दो-चार सौ रुपये के लिए मरीज को अपनी जान गंवानी पड़ी है. मेरा गुमला के लोगों से अपील है कि अगर किसी मरीज को आर्थिक सहयोग की जरूरत है, तो मैं करूंगा. उन्होंने कहा कि आम जनता भी अपना कर्तव्य निभायें. जीवन संस्था के अनिकेत कुमार ने कहा कि ब्लड बैंक से खून लेने में मरीज को 350 रुपये देना पड़ता है. कई मरीज गरीब रहते हैं. उन्हें नि:शुल्क खून दिया जाता है. अगर किसी को परेशानी है, तो अस्पताल में फोन नंबर की सूची चिपकायी जायेगी, जिससे मरीज के परिजन संपर्क कर सकें.
रक्तदान कर लोगों की जान बचायें : एसपी
रक्तदान से पहले मंचीय कार्यक्रम हुआ. इसके मुख्य अतिथि एसपी चंदन कुमार झा थे. एसपी ने कहा : गुमला में खून की कमी से कई लोगों की जान चली गयी है. अगर आप रक्तदान करते हैं, तो कई लोगों की जान बच सकती है. खून की किसी को कभी भी जरूरत पड़ सकती है. एसपी ने जवानों को जागरूक करते हुए कहा कि अगर आप बीमार होना नहीं चाहते हैं, तो हर रोज दौड़े और हर तीन महीने में जरूर रक्तदान करें. आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे.
42 वर्ष उम्र है, फिर भी रक्तदान करता हूं : अमिताभ
जीवन के संरक्षक सह केओ कॉलेज गुमला के प्रोफेसर अमिताभ भारती ने कहा कि मेरी उम्र 42 साल है, लेकिन जब जरूरत पड़ती है, मैं रक्तदान करता हूं. रक्तदान करने से आप स्वस्थ रहेंगे. आपके खून से अगर किसी की जान बचती है, तो आप इसमें सहयोग करें. रेडक्रास सोसाइटी गुमला के सचिव बलदेव शर्मा ने कहा कि एक अच्छी पहल है. मरीजों की जान बचाने के लिए हम रक्तदान करें. ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉक्टर एके उरांव ने रक्तदान करने से मनुष्य को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >