Hockey: जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप: गुमला, रांची व एनटीए की टीम जीती

हॉकी झारखंड और नवल टाटा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में मंगलवार को चार मैच खेले गये.

रांची. हॉकी झारखंड और नवल टाटा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में मंगलवार को चार मैच खेले गये. पहले मैच में हॉकी गुमला ने रामगढ़ को 13-0 से हराया. गुमला की सुचिता बेक प्लेयर ऑफ द मैच बनी. वहीं दूसरे मैच में रांची ने बोकारो को 6-0 से पराजित किया. अमृत बोदरा प्लेयर ऑफ द मैच बनी. तीसरे मुकाबले में एनटीएचए ने 14 गोल से हजारीबाग को हराया. रोयान टोपनो मैन ऑफ द मैच बने. वहीं अंतिम लीग मैच हॉकी सिमडेगा और हॉकी खूंटी के बीच 5-5 गोल से बराबरी पर समाप्त हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील खेल विभाग के पूर्व अधिकारी अविनाश कुमार, आइएसडब्ल्यूपीएल के उपाध्यक्ष जेके सिंह, हॉकी ऐस फाउंडेशन के पूर्व सीइओ गौतम मुखर्जी, टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन के प्रमुख रूना राजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >