नंदुपहाड़ी के समीप से युवक की छीनी बाइक, जांच में जुटी पुलिस

नंदुपहाड़ी के समीप से युवक की छीनी बाइक, जांच में जुटी पुलिस

गोड्डा जिले के देवदांड़ व मुफस्सिल थाना के बॉर्डर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदुपहाड़ी के समीप से शुक्रवार को एक युवक से बाइक की छिनतई की गयी है. युवक का नाम सुनील कुमार साह बताया जाता है. युवक पेशे से झोला छाप चिकित्सक है. हालांकि बाइक पुराना ही बताया जाता है. दो-तीन युवकों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. जिस युवक का बाइक छीना गया है, वह युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है. युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था. बाइक छिनतई की घटना पहाड़ी एरिया के समीप हुई है. यह एरिया अत्यंत सुनसान इलाका है. देवदांड़ थाना को घटना की सूचना देर शाम तकरीबन 5.30 बजे मिली. इसके बाद से पुलिस रेस हो गयी है. देवदांड़ थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस के जवान घटना की जांच पड़ताल में जुट गये हैं. पीडित युवक को घटनास्थल पर भी ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है. पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि बाइक छिनतई की घटना में किसी बदमाश का हाथ है या फिर अन्य मामला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >