महुआ टांड गांव में 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ को लेकर तैयारी तेज

रविवार को होगा यज्ञ, ग्रामीणों की बैठक में तैयार हुई रूपरेखा

पोड़ैयाहाट प्रखंड के महुआ टांड गांव में रविवार को आयोजित होने वाले 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में यज्ञ की रूपरेखा तैयार करते हुए ग्रामीणों से व्यापक सहयोग की अपील की गयी. गायत्री परिवार की ओर से बिनोद भगत, अनंत भगत और श्यामलाल बैठक में उपस्थित रहे. उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि गायत्री यज्ञ का उद्देश्य गांव में सुख-शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है. उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है तथा सामाजिक एकता को भी बल मिलता है. बिनोद भगत ने बताया कि रविवार को प्रातः 8 बजे से 5 कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें सभी ग्रामवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील की गयी है. बैठक में प्रेमलाल ठाकुर, रामदिवश ठाकुर, सीताराम ठाकुर, कटिका ठाकुर, सुरेश ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने मिलकर यज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामीण स्वेच्छा से दान देंगे. साथ ही घर-घर से चावल, दाल एवं आलू का संग्रह किया जाएगा. दान देने वालों को रसीद उपलब्ध करायी जाएगी. सर्वसम्मति से चंदा एवं सामग्री संग्रह का दायित्व रामदिवस ठाकुर को सौंपा गया. ग्रामीण उनसे संपर्क कर सहयोग प्रदान कर सकेंगे. यह भी निर्णय लिया गया कि यज्ञ के दिन सभी पुरुष एवं महिलाएं पीले वस्त्र धारण करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >