महागामा में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट, महिला घायल

महागामा के भागाबांध गांव में एक घरेलू विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें फूलो देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. आरोप है कि पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर सिर फोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

महागामा : थाना क्षेत्र के भागाबांध गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान गांव निवासी 40 वर्षीय फूलो देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद घायल महिला का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया.

घरेलू विवाद में मारपीट का आरोप

फूलो देवी ने बताया कि घरेलू विवाद के दौरान उनके पड़ोसी यमुना साह और उनके परिवार के सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि लाठी-डंडे से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.

पूनम देवी के भी चोटिल होने की बात

मारपीट की घटना में पूनम देवी के भी चोटिल होने की बात सामने आयी है.

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

घटना के बाद घायल फूलो देवी ने महागामा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >