छात्राओं ने लिया संकल्प, जलपान से पहले माता-पिता को भेजेंगे मतदान केंद्र

बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा में वोटर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

पथरगामा. लोकसभा चुनाव को लेकर बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा में शनिवार को स्वीप कार्यक्रम चलाया गया. इसके तहत विद्यालय मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक अनिल यादव के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्राओं को उनके अभिभावकों को वोट डालने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलायी गयी. प्रधानाध्यापक ने कहा कि मतदाता को वोट देने का अधिकार होता है. ऐसे में अधिकार का प्रयोग वोट डालकर मतदाता को करना चाहिए. प्रधानाध्यापक ने छात्राओं से उनके माता-पिता को वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की गयी. छात्राओं ने कहा कि एक जून को जलपान से पहले अपने माता-पिता को मतदान केंद्र पर जरूर भेजेंगे. इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच मतदाता जागरुकता पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. मौके पर शिक्षकों में अनिकेत मुर्मू, अवधेश पंडित, आर के भगत, जितेंद्र महतो, प्रेम शंकर मंडल,अक्षय दत्त मिली कुमारी, टेरेसा किस्कू समेत स्कूली बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >