गोड्डा सदर प्रखंड के पांडुबथान और निपनियां पंचायत में पंचायत सचिव की कथित मनमानी और लापरवाही के कारण ग्रामीण अपने आवश्यक दस्तावेजों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही देरी ने ग्रामीणों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है. पांडुबथान पंचायत के बेबी देवी, मंजू देवी, रिंकी देवी, तालामय हेंब्रम, कोयलिया देवी और नरेंद्र प्रसाद महतो तथा निपनियां पंचायत की सुंदरमोड नीलम देवी ने बीडीओ दयानंद जायसवाल को अलग-अलग आवेदन सौंपकर पंचायत सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है और कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव आवेदनों से फॉर्म और जरूरी दस्तावेज अपने झोले में रख लेते हैं और उन्हें कार्यालय के आधिकारिक रिकॉर्ड या ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज नहीं करते. इस लापरवाही के कारण हफ्तों और महीनों बीत जाने के बावजूद ग्रामीणों को जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिल पा रहे हैं.
पंचायत सचिव की कथित लापरवाही से ग्रामीण परेशान

पंचायत सचिव की कथित लापरवाही से ग्रामीण परेशान
Copied link
-जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा मजबूरी में