ठाकुरगंगटी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

गाड़ी ड्राइव करते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें : थाना प्रभारी

ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना के समीप थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों दो पहिया वाहन चालकों के कागजात व डिक्की की जांच की गयी. जांच कर रहे एसआइ नागेंद्र पांडेय ने वाहन चालकों को निर्देश देते हुए कहा कि ध्यान रहे गाड़ी ड्राइव करते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें और दो व्यक्तियों से अधिक सफर ना करें, अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने चार पहिया वाहनों की भी डिक्की आदि की जांच की. जांच के दौरान थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है. दूसरी ओर वाहन चालकों को निर्देश दिया जा रहा है कि अपने वाहनों के कागजात को दुरुस्त रखें. सफर करते समय दो ही व्यक्ति बैठें और नशा का सेवन कर ड्राइव ना करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >