बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च डीएसपी (मुख्यालय) जेपीएन चौधरी, पुलिस इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक एवं थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा के नेतृत्व में किया गया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने जमनी पहाड़पुर, रानीडीह, करमाटांड़, राजपुरा, सरौनी बाजार, कुर्मीचक सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. डीएसपी जेपीएन चौधरी ने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनायें तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या गलत पोस्ट से बचें. उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि निर्धारित स्थान पर ही कुर्बानी करें तथा अवशेषों का सुरक्षित एवं नियमानुसार निस्तारण करें. साथ ही सभी समुदायों के प्रति सम्मान और आपसी सौहार्द बनाए रखने की सलाह दी. फ्लैग मार्च में पुअनि राजेश रंजन, मकेश्वर कुमार, सअनि उमेश प्रजापति, सुखदेव हजारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान, आइआरबी के जवान एवं चौकीदार उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.