गोड्डा ने चतरा को एक तरफा मुकाबले में सात विकेट से हराया

-झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में चल रहा अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट

गोड्डा के गांधी मैदान में झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में चल रहे अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को गोड्डा ने चतरा को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से पराजित कर दिया. गोड्डा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 50 ओवर के मैच में चतरा को सिर्फ 69 रन पर ऑल आउट कर दिया. जवाब में गोड्डा ने सिर्फ 8 ओवर 3 गेंद में 3 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाकर मैच जीत लिया. चतरा की और से अर्श जायसवाल ने 17 रन की पारी खेली. गोड्डा की और से पिछले मैच में 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज कुमार हर्षित ने 36 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किया. राजा अंसारी ने 3 विकेट प्राप्त किया. गोड्डा की और से चिराग मिश्रा ने 39 रन की पारी खेली. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुमार हर्षित को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा के द्वारा ट्रॉफी एवं 5000 की नकद राशि प्रदान की गई. कल का मैच गिरिडीह बनाम चतरा के बीच खेला जाएगा . इस अवसर पर जेएससीए के पर्यवेक्षक अजय यादव,अंपायर रूपेश कुमार,धर्मेंद्र कुमार,स्कोरर गजेंद्र कुमार, एच एम बोदरा,संजीव कुमार,सनोज कुमार, मुकेश आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >