कसियातरी से पुलिस ने दो किलो गांजा किया बरामद

पथरगामा थाना क्षेत्र के कसियातारी के घर में एफएसटी टीम ने शनिवार को छापेमारी की

पथरगामा. पथरगामा थाना क्षेत्र के कसियातारी के घर में एफएसटी टीम ने शनिवार को छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दो किलो गांजा बरामद किया है. छापेमारी टीम में पथरगामा बीडीओ व थाना प्रभारी अभिनव आनंद दलबल के साथ शामिल थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार छापेमारी अभियान में दो किलो के आसपास गांजा पुलिस के हाथ लगा है. हालांकि जब तक गांजा से जुड़े कारोबारी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाये हैं. छापेमारी टीम के पदाधिकारी खुलकर इस कार्रवाई की जानकारी नहीं दे रहे हैं. बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. हालांकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है. बताया गया कि पुलिस को कसियातरी के घर में गांजा का कारोबार होने की सूचना मिली थी. दो किलो गांजा पुलिस के हाथ लगा. थाना प्रभारी अभिनव आनंद ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >