रौतारा में जलजमाव से परेशानी, मुहल्लेवासियों ने लगायी गुहार

शुक्रवार की सुबह बारिश के कारण गलियों में पानी भर गया है. हल्की-सी बारिश से भी गलियों में पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है.

गोड्डा. शहर के रौतारा मुहल्ला में जल-जमाव से परेशानी हो गयी है. गली नंबर तीन में अभी तक बारिश के पानी जमा है. मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह बारिश के कारण गलियों में पानी भर गया है. हल्की-सी बारिश से भी गलियों में पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है. गली में पानी के निकास की सुविधा नहीं होने से परेशानी बनी रहती है. मुहल्ले के वार्ड पार्षद गुणानंद झा, बिट्टू कुमार ठाकुर व मिट्ठू के अनुसार बारिश होने के बाद यह समस्या गहरा जाती है. वर्षों से समस्या बनी है. पर इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. जानकारी के अनुसार सडक का निर्माण निचले हिस्से में किया गया है. ऐसे में पानी का निकास बाहर नहीं रहकर गलियों में ही रह जाता है. ऐसे में सैकड़ाें आबादी को हर दिन परेशानी से रूबरू होना पड रहा है. नगर परिषद से इस बाबत ध्यान देने की गुहार मुहल्ले के लोगों ने लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >