घर के बाहर जंजीर से बंधा टोटो ले गये चोर

पथरगामा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना फैल रही है। रजौन खुर्द के वीरेंद्र मंडल के घर से उनका तीन पहिया टोटो वाहन चोरी हो गया, जो उनकी आजीविका का माध्यम था। उन्होंने वाहन के गायब होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। इस घटना ने न केवल एक परिवार की रोजी-रोटी छीनी बल्कि पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।

प्रतिनिधि, पथरगामा. पथरगामा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और लोगों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है. हाट बाजार से बाइक चोरी होना आम बात हो चुकी है, लेकिन अब चोरों ने घर के दरवाजे से वाहन चोरी कर लेने तक का दुस्साहस दिखा दिया है. रजौन खुर्द निवासी वीरेंद्र मंडल के घर से 29 मई की रात उनका तीन पहिया टोटो वाहन चोरी हो गया. यह वाहन उनकी रोजी-रोटी का साधन था. वीरेंद्र मंडल ने बताया कि रोज की तरह उस दिन भी टोटो चलाकर घर लौटे और दरवाजे पर जंजीर लगाकर खड़ा कर दिया. रात करीब दो बजे जब वे शौच के लिए बाहर निकले तो देखा कि टोटो गायब है. अचानक हुई इस घटना से उनका दिल दहल गया. काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला. पीड़ित ने पथरगामा थाना में आवेदन देकर घटना की जांच और न्याय की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि किसी अज्ञात चोर ने उनके वाहन की चोरी की है. इस घटना ने न केवल एक परिवार की आजीविका छीन ली बल्कि पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >