समूह से जुड़ी दीदियों ने चलाया नशामुक्ति जागरूकता अभियान

समुदाय, परिवार, मित्र तथा स्वयं को नशा मुक्त रखने को लेकर दिलायी शपथ

महागामा प्रखंड के जियाजोरी क्लस्टर अंतर्गत सरभंगा, जियाजोरी, सरोतिया, सिनपूर पंचायत में सखी मंडल से जुड़ी दीदियों द्वारा नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान जेएसएलपीएस के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान जनसंपर्क करके लोगों को जागरूक किया गया तथा नौजवान, पुरुष एवं महिला सभी से मिलकर अपने गांव और पंचायत से नशा को दूर भगाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया. बताया गया कि आज के नवयुवक ड्रग्स, अफीम, कोकीन, हीरोइन , शराब, सिकरेट और तंबाकू इत्यादि जैसे नशे के शिकार होते जा रहे हैं, जिससे हमारी आनेवाली पीढ़ी का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है. युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं और युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है. मौके पर सखी मंडल की दीदियों ने नशामुक्ति अभियान के तहत समुदाय, परिवार, मित्र तथा स्वयं को नशा मुक्त रखने को लेकर शपथ दिलाया. जागरूकता अभियान में सखी मंडल की निर्मला कुमारी, अनिता देवी, सुनिता मुर्मू, पताली देवी, हीरामनी, मुन्नी देवी, सोनी, सिंधु सुशीला, मीणा मरांडी, अनिता सोरेन के अलावा ग्राम संगठन की अध्यक्ष, सचिव कोषाध्यक्ष तथा क्लस्टर के सामुदायिक समन्वयक संजीव कुमार और श्रवण कुमार ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >