बलिया गांव के नजदीक सात टन अवैध कोयला बरामद

राजमहल कोल परियोजना के हुर्रासी खनन क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी में मचा हड़कंप

राजमहल कोल परियोजना के अधीनस्थ हुर्रा सी कोयला खनन क्षेत्र के बलिया गांव के नजदीक अवैध रूप से रखा हुआ सात टन कोयला संयुक्त छापेमारी के दौरान जब्त किया गया. परियोजना के सिक्योरिटी पदाधिकारी इंद्रदेव टुडू ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद ललमटिया पुलिस और परियोजना सुरक्षा टीम ने मिलकर छापेमारी की. थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि अवैध कारोबार में शामिल व्यक्ति की पहचान कर पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में अवैध कोयला कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कोयला की लगातार हो रही छापेमारी से क्षेत्र में सक्रिय कोयला माफिया में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने चेतावनी दिया है कि आगे भी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >